31 दिसंबर 2019 - 12:55
ईरान और इराक़ ने जनता की मांगों का सम्मान किए जाने पर बल दिया

ईरान और इराक़ ने संयुक्त संबंधों की मज़बूती और विदेशी हस्तक्षेप के बिना इराक़ी जनता की मांगों का सम्मान किए जाने पर बल दिया है।

इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने सोमवार को इराक़ में तैनात ईरान के राजदूत ईरज मस्जिदी से होने वाली मुलाक़ात में कहा कि दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को विस्तृत करना, दोनों राष्ट्रों के हित में है।

बहरम सालेह ने विदेशियों के हस्तक्षेप के बिना राष्ट्रीय संकल्प के सम्मान और स्थिरता के समर्थन की ओर संकेत करते हुए क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और एकजुटता के लिए इराक़ की स्वाधीनता और स्वतंत्रता पर बल दिया ।

इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह और ईरान के राजदूत ने द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार और क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर भी बल दिया।